उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव जारी हैं। दूसरे चरण का 9 जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को संपन्न हुआ है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के 16 जिलों के 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टियां जमकर प्रचार कर रही है।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ विधानसभा चुनाव जारी हैं। दूसरे चरण के 9 जिलों के 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव 14 फरवरी को संपन्न हुआ है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के 16 जिलों के 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है। जिसको लेकर सभी पार्टियां जमकर प्रचार कर रही है। वही मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने मैनपुरी के थाना करहल में दर्ज कराई रिपोर्ट में दो नामजद सहित 20-25 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध जानलेवा हमले, पथराव, फायरिंग का जिक्र करते हुए तहरीर दी, जिस पर मंगलवार देर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल करहल विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे है। जिसको लेकर वे कबरई में प्रचार करने गए थे। लेकिन मंगलवार शाम गांव कबरई से करहल जा रहे थे। जिसके बाद उन पर हमला किया गया। अपने बयान में उन्होंने बताया कि कबरई और अतीकुल्लापुर के मध्य शाम 7:45 बजे खेतों में छुपे हुए सपा कार्यकर्ता, जोकि अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे,वे हमला कर दिया। एक ने गाली-गलौज करते हुए कहा कि हमें उमाकांत यादव नगला बढ़ा कहते हैं। अपने बीटू नामक साथी को भी आवाज लगाई। इसके बाद मेरी और साथी संजय शर्मा की गाड़ियों को तोड़ दिया। जान से मारने की नीयत से फायर किया। सुरक्षाकर्मियों ने बलवाइयों को खदेड़ा। इस घटना से आसपास के गांवों में भी भय का माहौल व्याप्त हो गया है। यह लोग 20 फरवरी के मतदान को प्रभावित करना चाहते हैं।
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मैं यहां मुद्दा बनाने नहीं आया हूं। आज जान बचाकर आया हूं। यह विरोधियों की बौखलाहट है। मैं दबने और झुकने वाला नहीं हूं। फिर इन्हीं गांवों में आऊंगा। पहला व्यक्ति हूं कि चौथी बार इस परिवार के खिलाफ लड़ रहा हूं।
वही सोमवार को सुभसपा पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया था। कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में मै शुरक्षित नही हुं। उन्होंने यह भी कहा कि योगी जी मुझे मारवाना चाहते हैं। एक प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार को मै अपने बेटे अरविन्द राजभर का शिवपूर विधानसभा सीट से नामांकन करने गया था। नामांकन के बाद वहां पर कुछ लोगों ने हमसे धक्का-मुक्की की ओर मारने की कोशिश की जिसकी वीडियो भी उन्होंने दिखाया।