1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. BJP बड़ा अन्याय करती है, मध्यप्रदेश में भी सिंधिया जी को CM बना सकते थे, जानिए दिग्गविजय सिंह ने क्यों कहीं ये बातें?

BJP बड़ा अन्याय करती है, मध्यप्रदेश में भी सिंधिया जी को CM बना सकते थे, जानिए दिग्गविजय सिंह ने क्यों कहीं ये बातें?

महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) से बागी हुए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मुख्यमंत्री बन गए हैं। देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह (Digvijay Singh) ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा की सरकार बनवाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया को मुख्यमंत्री और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिवसेना (Shiv Sena) से बागी हुए एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) मुख्यमंत्री बन गए हैं। देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया है। इसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह (Digvijay Singh) ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा की सरकार बनवाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सिंधिया को मुख्यमंत्री और शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) को उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

उन्होंने कहा कि यह भाजपा का अन्याय और दोहरा मापदंड है। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ा अन्याय करती है। बगावत करने पर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को उपमुख्यमंत्री बना दिया। मध्यप्रदेश में भी ऐसा कर सकते थे वहां पर सिंधिया जी को मुख्यमंत्री बना सकते थे। लेकिन वहां पर ऐसा नहीं हुआ। सरासर दोहरा मापदंड है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

​ट्वीट करते हुए दिग्गविजय सिंह (Digvijay Singh)  ने एक वीडियो को भी शेयर किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस मुद्दे पर मीडिया कर्मियों को जवाब दे रहे हैं। इसमें वो कह रहे है कि एकनाथ शिंदे की सरकार जनता क लिए काम करेगी। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भी मुख्यमंत्री बनाए जाने की उम्मीद है तो उन्होंने खुद को जनता का सेवक बताते हुए कहा कि ना तो उन्होंने ना ही उनके परिवार से किसी व्यक्ति ने कभी किसी पद की लालसा की है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...