1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा ने MLC यशवंत सिंह को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए क्यों हुई कार्रवाई?

भाजपा ने MLC यशवंत सिंह को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए क्यों हुई कार्रवाई?

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने एमएलसी यशवंत सिंह (MLC Yashwant Singh) को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार यादव (Arun Kumar Yadav) के खिलाफ यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू (Vikrant Singh) चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने एमएलसी यशवंत सिंह (MLC Yashwant Singh) को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। मऊ स्थानीय निकाय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अरुण कुमार यादव (Arun Kumar Yadav) के खिलाफ यशवंत सिंह के बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू (Vikrant Singh) चुनावी मैदान में उतर आए हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

पहले माना जा रहा था कि विक्रांत अपना पर्चा वापस ले लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं, अब भाजपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यशवंत सिंह (MLC Yashwant Singh) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि, यशवंत सिंह (MLC Yashwant Singh) गिनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  (Chief Minister Yogi Adityanath) के खास लोगों में होती थी लेकिन एमएलसी चुनाव में भाजपा ने फूलपुर के पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव  (Arun Kumar Yadav) को अपना अधिकृत प्रत्याशी बना दिया।

इसके दो दिनों बाद यशवंत सिंह (MLC Yashwant Singh) के बेटे विक्रांत ने भी निर्दल पर्चा दाखिल कर दिया। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि भाजपा की तरफ से कोई बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। बता दें कि, भाजपा ने यहां पर अरुण ​यादव को चुनाव जीताने के लिए पूरी कोशिश में जुटी हुई है। ऐसे में यशवंत सिंह के बेटे के इस कदम से वहां पर भाजपा को नुकसान होना तय माना जा रहा है।

पढ़ें :- Stock Market Crash: ईरान में इजरायली अटैक से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्‍स-निफ्टी धड़ाम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...