1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता

शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को भाजपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राष्ट्रीय प्रवक्ता

भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा ने शाजिया इल्मी और प्रेम शुक्ला को बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद उन्हें लोग बधाई दे रहे हैं। शाजिया इल्मी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

बता दें कि, दोनों नेता मीडिया में अपनी पार्टी का पक्ष बेवाकी से रखते हैं। इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं।

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव

वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर शाजिया इल्मी ने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया है। शाजिया इल्मी ने लिखा, ‘आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद। सभी देशवासियों को ईद मुबारक।’

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...