देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, शिवसेना और आरजेडी ने भी एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। बची हुई सीटों पर अभी गिनती चल रही है। उपचुनाव के नतीजे तब आए जब हिमाचल और गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।
लखनऊ। देश के छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। उपचुनाव में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, शिवसेना और आरजेडी ने भी एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। बची हुई सीटों पर अभी गिनती चल रही है। उपचुनाव के नतीजे तब आए जब हिमाचल और गुजरात में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं।
उपचुनाव में भाजपा की जीत “धर्म”
की जीत है,
2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को “गम्भीर” चिंतन की ज़रूरत.— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) November 6, 2022
उपचुनाव के इस परिणाम का भी आगामी विधनसभा के चुनाव पर असर दिख सकता है। इससे पहले कांग्रेस नेता आचर्य प्रमोद का बयान आया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को धर्म की जीत मिली है। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को नसीहत भी दी है।
आचर्य प्रमोद (Acharya Pramod) ने ट्वीट कर लिखा है कि, उपचुनाव में भाजपा की जीत “धर्म”, की जीत है, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष को “गम्भीर” चिंतन की ज़रूरत। दरअसल, कांग्रेस नेता अक्सर इस तरह के सवाल उठाते रहते हैं। वहीं, अब उपचुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने ये सवाल उठाया है।