1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अस्तित्व के अब बस चार दिन ही बचे हैं भाजपा की सरकार के: अखिलेश यादव

अस्तित्व के अब बस चार दिन ही बचे हैं भाजपा की सरकार के: अखिलेश यादव

भारतीय जनता पार्टी के अस्तित्व को बस चार दिन का बताते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के अस्तित्व को बस चार दिन का बताते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्यावरण को क्षति पहुंचाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा सरकार जबसे सत्ता में आई है पर्यावरण को सबसे ज्यादा क्षति पहुंची है। वनसंपदा पर संकट के बादल मडरा रहे हैं और प्रकृति का असंतुलन बढ़ता गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

फलतः वातावरण में गर्मी बढ़ रही है, तमाम उपयोगी संसाधनों का अभाव हो रहा है तथा ऋतु चक्र में भी बदलाव परिलक्षित हो रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाती है, लेकिन आज तक इस बात का ब्यौरा नहीं दे पाई है कि कहां कितने वृक्ष, किस वर्ष उसके शासनकाल में लगे। इनमे कितने पौधे बचे? वस्तुतः भाजपा सरकार ने पेड़ों की आड़ में बजट का बंदरबांट जमकर किया है। उसका ताजा दावा इस वर्ष 30 करोड़ पेड़ लगाने का है।

24 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में नए-पुराने हिसाब से तो हर घर में जंगल उग आना चाहिए। झूठ और नफरत के पौधे लगाने वाले भाजपाई पर्यावरण के साथ खिलवाड़ करते हैं और उन्होंने वृक्षारोपण को मजाक बना दिया है।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...