लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुस्लिम वोटों को लेकर भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। इसके तहत भाजपा मुस्लिम सम्मेलन करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सपा सांसद ने निशाना साधा साधा है। उन्होंने कहा कि जो बिके और डरे हुए मुसलमान हैं, वह सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर BJP ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुस्लिम वोटों को लेकर भाजपा ने खास रणनीति बनाई है। इसके तहत भाजपा मुस्लिम सम्मेलन करने की तैयारी कर रही है। इसको लेकर सपा सांसद ने निशाना साधा साधा है। उन्होंने कहा कि जो बिके और डरे हुए मुसलमान हैं, वह सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं।
साथ ही कहा कि इससे होशियार रहना चाहिए लेकिन सच्चा मुसलमान कभी उन्हें वोट नहीं देगा। संभल से सपा सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, इनको मुसलमानों से न कोई मोहब्बत है और न ही कोई लगाव। ये सब लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किया जा रहा है।
उनका आरोप है कि इन्होंने मुसलमानों पर अत्याचार किया है। भाजपा देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है। बता दें कि, सपा सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर भाजपा सरकार पर हमले बोला करते हैं। एक बार फिर उन्होंने भाजपा के होने वाले मुस्लिम सम्मेलन को लेकर हमला बोला है।