1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को भेजी रामायण की पुस्तक, कहा-पढ़िए, आपको सद्बुद्धि आएगी

भाजपा नेता ने ममता बनर्जी को भेजी रामायण की पुस्तक, कहा-पढ़िए, आपको सद्बुद्धि आएगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर और हुजूर क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को रामयण की एक प्रति भेजी है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में वर्षों की तपस्या के बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा जिसके कारण ममता नाराज हैं।

पढ़ें :- मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत मामले की हो उच्चस्तरीय जांच, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें: मायावती

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि ममता बनर्जी राम नाम के उद्घोष से नफरत करती हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो। उन्होंने ममता बनर्जी से अपील की है कि भगवान राम का विरोध करना बंद करो। बंगाल में एक कार्यक्रम के दौरान आपने भगवान राम का अपमान किया है।

पढ़ें :- Mukhtar Ansari Death : मुख्तार की मौत पर भड़के अखिलेश, बोले-जो हुकूमत जिंदगी की न कर पाये हिफ़ाज़त उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं

बंगाल की जनता विधानसभा चुनाव में आपको सबक सिखाएगी। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कहा कि दीदी आपको मैं एक रामायण की पुस्तक भेज रहा हूं। रामायण को पढ़िए। उम्मीद करता हूं कि आपको सद्बुद्धि आएगी। जैसे पूरी दुनिया में प्रभु श्रीराम के भक्त हैं, आप भी रामायण पढ़कर उनकी भक्त हो जाएंगी और जय श्रीराम का नाम जपने लगेंगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...