1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bihar News :भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने किया सनसनीखेज दावा, कहा कि नीतीश कुमार भी जाएंगे जेल

Bihar News :भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने किया सनसनीखेज दावा, कहा कि नीतीश कुमार भी जाएंगे जेल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) पर उनकी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। इसी बीच बिहार विधानसभा ( Bihar Legislative Assembly)  में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Leader of Opposition Vijay Kumar Sinha) ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) पर उनकी पुरानी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन पर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए है। इसी बीच बिहार विधानसभा ( Bihar Legislative Assembly)  में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Leader of Opposition Vijay Kumar Sinha) ने बिहार के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में भ्रष्टाचार जारी रहा तो जदयू नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जल्द ही खुद को सलाखों के पीछे पाएंगे।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

भाजपा (BJP) नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के अपने इरादे की घोषणा की है। इस देश के लोग भारत को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  को तब अपने किए हुए पापों का एहसास होगा, जब वह भी वहां पहुंच जाएंगे जहां उनके बड़े भाई लालू यादव (Lalu Yadav) गए हैं। वे भी जेल चले जाएंगे।

बता दें कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने दावा किया था कि 2024 के आम चुनावों में बीजेपी (BJP) को 50 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। इसके बाद जदयू और भाजपा नेताओं के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया। हालांकि, नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने बाद में अपना यह बयान वापस ले लिया। इसके बावजूद भाजपा (BJP)  बिहार के सीएम पर कटाक्ष करना जारी रखा है।

भाजपा नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Former Deputy CM of Bihar Tarkishore Prasad) ने कहा कि नीतीश कुमार(Nitish Kumar)   की टिप्पणी हास्यास्पद है। वह जिस राजनीतिक अवसाद से गुजर रहे हैं, उनके बयान से वह दिख रहा है। भाजपा (BJP)  के समर्थन से 2019 के आम चुनावों में जेडीयू(JDU) 16 सीटें जीतीं। 2014 में अकेली लड़ी तो 2 सीटों पर सिमट गई थी। नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश को भी नहीं बचा सके। 2005 के बाद से कभी भी बिहार में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए। भाजपा (BJP) को 50 से कम सीटें मिलने की भविष्यवाणी करना दर्शाता है कि वह अवसाद में हैं।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...