1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है विधायकों के टिकट, ढूंढा सत्ता विरोधी लहर की काट

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा काट सकती है विधायकों के टिकट, ढूंढा सत्ता विरोधी लहर की काट

हाल ही में गुजरात और उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों को बदलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी उन राज्यों में अपने आधे मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की योजना बना रही है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। हाल ही में गुजरात और उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों को बदलने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी(BJP) उन राज्यों में अपने आधे मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की योजना बना रही है। आगामी विधानसभा का चुनाव जिन राज्यों में होना है वहाँ के मौजूदा विधायकों(Vidhayak) के टिकट बड़े पैमाने पर काटे जा सकते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

2022 के चुनावों में भाजपा इसे सत्ता विरोधी लहर को रोकने का सबसे बड़ा तरकीब मान रही है। सरकार खुद के कराए एक सर्वे के अनुसार मानती है कि लोगों के मन में सरकार (Goverment)को लेकर रोष बढ़ा है। साल 2022 में पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड, उत्त प्रदेश, गोवा, गुजरात(Gujrat) और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं।

एक पार्टी सूत्र(Sutra) ने बताया कि विधायकों से भी कहा गया है कि वे बीते पांच सालों में किए अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड सौंपे, जिसे पार्टी की अपनी तैयार की गई रिपोर्ट(Report) से मिलाकर भी देखा जाएगा। जिन विधायकों का प्रदर्शन अच्छा नहीं होगा, उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...