लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीएसपी की मुखिया मायावती पर बीजेपी की महिला विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। दरअसल मुगलसराय से भारतीय जनता पार्टी की विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर चंदौली में विवादित बयान दिया है।
साधना सिंह ने गेस्ट हाउस कांड की बात करते हुए कहा कि ”हमको पूर्व मुख्यमंत्री न तो महिला लगती हैं और न ही पुरुष। इनको अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता। एक चीरहरण हुआ था द्रौपदी का, तो उन्होंने दुशासन से बदला लेने की प्रतिज्ञा ली। वो एक स्वाभिमानी महिला थी।”
आगे उन्होने कहा कि ”और एक आज की महिला है, सबकुछ लुट गया और फिर भी कुर्सी पाने के लिए अपने सारे सम्मान को बेच दिया। उन्होने कहा कि मायावती महिला के नाम पर कलंक है। इतना ही नहीं साधना सिंह ने आगे कहा कि ”जिसे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लुटने से बचाया उस महिला ने सुख-सुविधा, अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया।”
बीजेपी विधायक साधना सिंह ने कहा कि”जिस महिला का चीरहरण होता है, उसका ब्लाउज फट जाए, पेटीकोट फट जाए, साड़ी फट जाए, वो महिला सत्ता के लिए आगे आती है तो वो कलंकित है. उसे महिला कहने में भी संकोच लगता है. वो किन्नर से भी ज़्यादा बदतर है क्योंकि वो तो न नर है, न महिला है।”