1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विकास दुबे के शॉर्प शूटर रहे अमर दुबे की पत्नी की रिहाई के लिए बीजेपी एमएलसी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

विकास दुबे के शॉर्प शूटर रहे अमर दुबे की पत्नी की रिहाई के लिए बीजेपी एमएलसी ने सीएम योगी को लिखा पत्र

कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के शॉर्प शूटर रहे अमर दुबे की पत्नी को जेल से रिहा करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ ली है। बिकरू कांड के बाद से ही विकास दुबे की पत्नी जेल में बंद है। इस बीच बीजेपी एमएलसी उमेश​ द्विवेदी ने खुशी की रिहाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के शॉर्प शूटर रहे अमर दुबे की पत्नी को जेल से रिहा करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ ली है। बिकरू कांड के बाद से ही विकास दुबे की पत्नी जेल में बंद है। इस बीच बीजेपी एमएलसी उमेश​ द्विवेदी ने खुशी की रिहाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

इसमें उन्होंने लिखा है कि बिकरू कांड के दस महीने बाद भी खुशी दुबे पर आरोप तय नहीं हुआ, जिसके बाद भी वह सलाखों के पीछे बंद है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि बीमार खुशी दुबे मेदांता अस्पताल में जीवन-मरण के बीच संघर्ष कर रही है इसलिए उसे रिहा किया जाए।

बाराबंकी जेल में बंद खुशी दुबे की तीन दिन पहले तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उसे सीने में दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने इलाज से खुशी दुबे की तबीयत में ज्यादा सुधार न होता देख उसे लखनऊ रेफर करने की बात कही थी।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...