1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में हुई हिंसा पर बोले भाजपा सांसद साक्षी महराज, मैं इसको ‘पत्थर जिहाद’ का नाम दूंगा

दिल्ली में हुई हिंसा पर बोले भाजपा सांसद साक्षी महराज, मैं इसको ‘पत्थर जिहाद’ का नाम दूंगा

दिल्ली (Delhi) में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) का बयान आया है। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को 'पत्थर जिहाद' का नाम दिया है। साथ ही कहा कि रामनवमी के दिन भी योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

उन्नाव। दिल्ली (Delhi) में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर भाजपा सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) का बयान आया है। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों को ‘पत्थर जिहाद’ का नाम दिया है। साथ ही कहा कि रामनवमी के दिन भी योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं।

पढ़ें :- अखिलेश यादव कन्नौज लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, 25 अप्रैल को करेंगे नामांकन : रामगोपाल यादव

उन्होंने इस घटना के पीछे विपक्षी दलों की भी मिलीभगत की आशंका जाहिर की है। साथ ही कहा कि पत्थर फेंके जा रहे हैं इसलिए बुलडोजर भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो कश्मीर में पत्थर फेंके जाते थे लेकिन अब पूरे देश में रामनवमी के दिन पूरे देश में पत्थर फेंके जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जुम्मे की नमाज के दिन मस्जिद से निकलते हैं तो उनके हाथ में पत्थर होते हैं।

क्या मस्जिदों में पत्थर फेंकना सिखया जाता है? साथ ही कहा कि, हनुमान जी के मंदिर से निकल कर किसी ने पत्थर नहीं फेंका, दुर्गा मंदिर से निकलकर किसी ने पत्थर नहीं फेंका, गुरुद्वारे से निकलकर किसी ने पत्थर नहीं फेंका।

मुसलमानों का एक भी त्यौहार पर हिंदुओं ने पत्थर नहीं फेंका। लेकिन रामनवमी के दिन पत्थर क्यों फेंके जाएंगे? भाजपा सांसद ने कहा कि अगर पत्थर फेंका जाएगा तो बुलडोजर भी चलेगा।

 

पढ़ें :- रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...