HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद है वहां था विष्णु का मंदिर

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद है वहां था विष्णु का मंदिर

BJP MP Sakshi Maharaj : भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में जिस जगह जामा मस्जिद (Jama Masjid) बनाई गई है। वह भी मंदिर था। उन्होंने कहा कि यमुना नदी (Yamuna River) के किनारे विष्णु भगवान का मंदिर (Temple of Vishnu) था। उनका कहना है कि वह इस बात को वह वर्ष 2009 से कह रहे हैं। जब वह मथुरा के विधायक थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पढ़ें :- Video- प्रेमानंद महाराज जी कल से दोबारा शुरू करेंगे रात की पदयात्रा, प्रार्थना करने पहुंचे लोगों...

सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj) ने कहा कि देश के सभी जाति धर्म के लोगों को देश के संविधान और न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी मंदिर (Gyanvapi Temple) की असलियत सामने आ चुकी है। उनके अनुसार, विशेष धर्म संप्रदाय (Particular Religion) के आक्रांताओं में स्वरूप बदल कर मस्जिद बना दिया था।

सर्वे रिपोर्ट में दूध का दूध पानी का पानी हो चुका है। साक्षी महाराज मंगलवार को ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित भगवान आश्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि देश कई मंदिरों को तोड़कर मस्जिद बनाई गई है। विशेष धर्म संप्रदाय के आक्रांताओं ने मंदिर का स्वरूप बदलने के बाद कई अवशेष छोड़ दिए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...