HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UPSI 2021 भर्ती को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उठाया सवाल, कहा-मेहनतकश युवाओं का टूट रहा मनोबल

UPSI 2021 भर्ती को लेकर भाजपा सांसद वरुण गांधी ने उठाया सवाल, कहा-मेहनतकश युवाओं का टूट रहा मनोबल

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी  (MP Varun Gandhi) अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आए दिन वो किसी न किसी मामले को लेकर अपनी ही सरकार को घेरते रहते हैं। इस बार उन्होंने UPSI 2021 भर्ती को लेकर अपनी सरकार को घेरा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी  (MP Varun Gandhi) अपनी ही सरकार पर निशाना साध रहे हैं। आए दिन वो किसी न किसी मामले को लेकर अपनी ही सरकार को घेरते रहते हैं। इस बार उन्होंने UPSI 2021 भर्ती को लेकर अपनी सरकार को घेरा है।

पढ़ें :- School Closed : जिलाधिकारी के निर्देश पर 15 फरवरी तक विद्यालय को बंद,बीएसए ने दी जानकारी

उन्होंने कहा कि UPSI2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। इसको लेकर वरुण गांधी (MP Varun Gandhi) ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ‘जिस पद की आकांक्षा में छात्र खून पसीना एक कर देते है, परिजन अपना सर्वस्व समर्पित कर देते हैं, उसकी यूं खुलेआम बोली लगते देख लाखों मेहनतकश युवाओं का मनोबल टूट रहा है। #UPSI2021 भर्ती में धांधली हुई है, पकड़े गए दर्जनों लोग इसके गवाह हैं। न्याय की गुहार में मैं आप सभी के साथ हूँ।’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘ऐसी धांधलियों से वर्षों तक अपना पेट काट कर बच्चों को पढ़ाने वाले माता-पिता की कुर्बानियों का भी अपमान होता है। आशा करता हूं की सरकार छात्रों की मांग को मानेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो इसके लिए कठोर कदम भी उठाएगी। दोषियों को दंड मिलना चाहिए।’

पढ़ें :- Viral video: गाजियाबाद में महिला और पुरुष वकील में जमकर मारपीट, खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...