1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP Parliamentary Board ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों पर लगाई मुहर,जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी?

BJP Parliamentary Board ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों के नामों पर लगाई मुहर,जानें किसको कहां की मिली जिम्मेदारी?

भारतीय जनता पार्टी के चार चुनावी राज्यों में जीत के बाद सोमवार को संसदीय बोर्ड की बैठक हुई । इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्‍त पर मुहर लगा दी गई है। इसके बाद ही जल्‍द मुख्‍यमंत्री के नामों पर मुहर लगेगी। भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों की लिस्ट में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का भी नाम शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के चार चुनावी राज्यों में जीत के बाद सोमवार को संसदीय बोर्ड की बैठक हुई । इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्‍त पर मुहर लगा दी गई है। इसके बाद ही जल्‍द मुख्‍यमंत्री के नामों पर मुहर लगेगी। भाजपा संसदीय बोर्ड (BJP Parliamentary Board) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों की लिस्ट में गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रघुवर दास (Raghubar Das) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

भारतीय जनता पार्टी ने एक आधिकारिक बयान जारी बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है। मणिपुर के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं। वहीं, गोवा के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेरी मंत्री एल मुरुगन पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...