1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव में जनसंख्या कानून को मुद्दा बनाने की तैयारी में बीजेपी, जानिए क्या होगा असर…

यूपी विधानसभा चुनाव में जनसंख्या कानून को मुद्दा बनाने की तैयारी में बीजेपी, जानिए क्या होगा असर…

। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा तेज हो गयी है। वहीं, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चल रही बहस के बीच इस विधेयक के पक्ष में बड़ी संख्या में भाजपा नेता आवाज उठा रहे हैं। भाजपा नेता यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को सियासी लिहाज से बिल्कुल मुुफीद मान रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा तेज हो गयी है। वहीं, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चल रही बहस के बीच इस विधेयक के पक्ष में बड़ी संख्या में भाजपा नेता आवाज उठा रहे हैं। भाजपा नेता यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे को सियासी लिहाज से बिल्कुल मुुफीद मान रहे हैं।

पढ़ें :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता ने जताया विश्वास : स्वाती सिंह

यही वजह है कि भाजपा चुनाव में इसे एक मुद्दा बनाना चाहती है।बता दें कि, अगर चुनाव से पहले इस कानून पर मुहर लगती है तो एक तो यूपी के चुनावी नतीजों पर इसके असर पड़ने पर संभावना है। बता दें कि, यूपी में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा जनता के मूड को भांपने की भाजपा की वह कोशिश है, जिसके बारे में पार्टी और आरएसएस लंबे समय से बात कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं के एक वर्ग का मानना ​​है कि जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बात करने का यह सही समय है क्योंकि आम जनता अब बढ़ती जनसंख्या के खतरों को समझ चुकी है। गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021 का मसौदा सार्वजनिक किया है और लोगों से सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

प्रस्तावित विधेयक दो से अधिक बच्चों वाले लोगों के लिए सरकारी लाभों को प्रतिबंधित करने और एक बच्चे वाले लोगों को प्रोत्साहित करने की बात करता है। ऐसा ही एक बिल असम में भी लाया गया है।

 

पढ़ें :- Election Results 2023 : विधानसभा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बैठक, दिल्ली में छह दिसंबर को जुटेगा 'INDIA'

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...