1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी का मिशन 2022 : इन पांच राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर चुनावी तैयारियों को दिया धार

बीजेपी का मिशन 2022 : इन पांच राज्यों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्त कर चुनावी तैयारियों को दिया धार

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को देखते हुए अभी से ही पेंच कसना शुरू कर ​दिया है। इसके तहत पांच राज्यों के लिए बुधवार को चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का प्रभारी, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, उत्तराखंड को प्रलहाद जोशी,मणिपुर को भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस को गोवा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को देखते हुए अभी से ही पेंच कसना शुरू कर ​दिया है। इसके तहत पांच राज्यों के लिए बुधवार को चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का प्रभारी, गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब, उत्तराखंड को प्रलहाद जोशी,मणिपुर को भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडणवीस को गोवा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय, अर्जुन राम मेघवाल यूपी का सह चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

पंजाब में शेखावत तो उत्तराखंड का जिम्मा प्रहलाद जोशी को बनाया प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दी है। यहां पर हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड का जिम्मा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को दिया गया है। लॉकेट चटर्जी, सरदार आरपी सिंह सह प्रभारी की भूमिका में रहेंगे।

गोवा में फडणवीस और मणिपुर में भूपेंद्र यादव को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया

मिशन 2022 के तहत भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं मणिपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें चार जगह भाजपा की है सरकार 

2022 में जिन पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें चार जगह भाजपा की ही सरकार है। उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड व मणिपुर में भाजपा शासित सरकार है तो वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में भाजपा ने अभी से ही कमर कसनी शुरू कर दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...