1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP चाहती है हर व्यक्ति न्याय के लिए सड़क पर आ जाए इसीलिए अधिकारी जानबूझकर अन्याय कर रहे: अखिलेश यादव

BJP चाहती है हर व्यक्ति न्याय के लिए सड़क पर आ जाए इसीलिए अधिकारी जानबूझकर अन्याय कर रहे: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, बीजेपी चाहती है हर व्यक्ति न्याय के लिए सड़क पर आ जाए इसीलिए अधिकारी जानबूझकर अन्याय कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अन्याय करा रही है। वह दिन दूर नहीं जब अन्याय के खिलाफ लोग खड़े होकर इनके खिलाफ मतदान करेंगे और यह सरकार को स्वीकार करना पड़ेगा कि उन्होंने बेईमानी की है और बेईमानी से रिजल्ट बदले हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अधिकारियों के माध्यम से परिणाम बदले हैं। सबसे बड़ा उदाहरण चंदौली का है। जहां पर किन्नर समाज का जो प्रत्याशी था वह जीत गया लेकिन पता नहीं किसके दबाव में उसका परिणाम बदला गया, जब नाराजगी हुई और नाराजगी किस हद तक गई वह आपने सब तस्वीरें देखी हैं उन्होंने खुद हाथ में डंडा लेकर किस तरह से प्रशासन और पुलिस को दौड़ाया और आप जानते हैं कि प्रशासन को उनके पक्ष में परिणाम करना पड़ा।

पढ़ें :- Lok Sabha Election: UP में दोपहर एक बजे तक  36.96 फीसदी हुआ मतदान 

इसके साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, बीजेपी चाहती है हर व्यक्ति न्याय के लिए सड़क पर आ जाए इसीलिए अधिकारी जानबूझकर अन्याय कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अन्याय करा रही है। वह दिन दूर नहीं जब अन्याय के खिलाफ लोग खड़े होकर इनके खिलाफ मतदान करेंगे और यह सरकार को स्वीकार करना पड़ेगा कि उन्होंने बेईमानी की है और बेईमानी से रिजल्ट बदले हैं।

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ

उन्होंने कहा कि, इस देश में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को पूरा करने वाले तथा डॉ राम मनोहर लोहिया जी के सिद्धांतों पर चलने वाले लोग हैं। इस देश के लोगों को पता है आजादी ऐसे ही नहीं मिल गई। इसके लिए लोगों ने कुर्बानियां दी हैं। जनता 2024 में भाजपा का सफाया करने जा रही है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि, जिस दिन नए संसद भवन का उद्घाटन हुआ उसी दिन पुलिस जाकर पहलवानों को गिरफ्तार कर रही है। ये संदेश दे रहे हैं बीजेपी के लोग हम ना संविधान को मानते हैं और ना कानून को मानते हैं। जो लोग आवाज उठाएंगे उनकी आवाज बंद कर देंगे।

 

 

पढ़ें :- UP News: एटा में दर्दनाक हादसा, दो मासूम सहित चार की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...