1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पूरे देश को बर्बाद करने वाली भाजपा बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करती है : राहुल गांधी

पूरे देश को बर्बाद करने वाली भाजपा बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने की बात करती है : राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए बंगाल पहुंचे हैं। राहुल उत्तर दिनाजपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नफरत और हिंसा फैलाने के अलावा कुछ नहीं है। साथ ही पश्चिम बंगाल को बर्बाद और विभाजित करने का भी आरोप लगाया है। भगवा दल असम और तमिलनाडु में भी यही कर रहा है। 

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने के लिए बंगाल पहुंचे हैं। राहुल उत्तर दिनाजपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस 40 उम्मीदवारों की तीसरी सूची आज कर सकती है जारी

उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नफरत और हिंसा फैलाने के अलावा कुछ नहीं है। साथ ही पश्चिम बंगाल को बर्बाद और विभाजित करने का भी आरोप लगाया है। भगवा दल असम और तमिलनाडु में भी यही कर रहा है।

राहुल ने चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा सोनार बांग्ला बनाने की बात करती है लेकिन उसने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल इकलौता ऐसा राज्य है जहां आपको नैकरियां पाने के लिए ‘कटमनी’ देना पड़ता है।

 

पढ़ें :- तो पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन में गहरी हुई दरार! TMC प्रत्याशियों के एलान के बाद बढ़ी सियासी सरगर्मी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...