1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी, बूथों पर घर -घर जाएंगे कार्यकर्ता 

403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएगी बीजेपी, बूथों पर घर -घर जाएंगे कार्यकर्ता 

भाजपा 11 जनवरी से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी है और साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनता के घर-घर जाएंगे और लोगों को बीजेपी द्वारा किए गए कार्य को बताएगें कि कैसे भाजपा सरकार बेघरों को आवास मुहैया कराई हैं, अपराधियों पर नकेल कसी और घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा 11 जनवरी से प्रदेश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी। इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह(BJP president) ने दी है और साथ ही उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनता के घर-घर जाएंगे और लोगों को बीजेपी द्वारा किए गए कार्य को बताएगें कि कैसे भाजपा सरकार बेघरों को आवास मुहैया कराई हैं, अपराधियों (Criminal) पर नकेल कसी और घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting: यूपी में मतदान जारी,  सपा ने लगाए गंभीर आरोप, बूथ कैप्चरिंग का दावा

बता दें कि बीजेपी इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता(Karykarta) और नेता राज्य के 1 लाख 74 हजार बूथों पर घर -घर जाएंगे। कार्यकर्ता पांच-पांच व्यक्तियों का समुह बना कर 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे और सरकार द्वारा किेए गए कार्य को जनता के बीच में रखेंगे।

गौरतलब है कि अभियान के दौरान तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। जिसमें सामाजिक संपर्क,महिला संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। अभियान के दौरान मास्क और सैनिटाइजर(Mask And Sainitizer) का भी वितरण भी किया जाएगा। पार्टी के कार्यकार्ता लोगों से उनके घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे लगाने का आग्रह भी करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...