1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा कार्यकर्ता कोरोना काल में शासन-प्रशासन के मददगार बन पेश की मिशाल : सीएम योगी

भाजपा कार्यकर्ता कोरोना काल में शासन-प्रशासन के मददगार बन पेश की मिशाल : सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को आत्मसात करते हुये प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की मदद की है। यह बात शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कही।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र को आत्मसात करते हुये प्रवासी श्रमिकों और जरूरतमंदों की मदद की है। यह बात शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान जब हर व्यक्ति अपने बचाव के लिये उतावला था। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के मंत्र को आत्मसात कर रहे थे और लोगों की सहायता में जुटे थे।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य होने के कारण देश के कोने कोने में बसे करीब 40 लाख प्रवासी श्रमिक और कामगार अपने घरों को लौटे। सरकार के लिये चिंता का विषय था कि प्रवासी कामगारों को उनके ठिकानो तक पहुंचाने और मदद करने में प्रशासनिक मशीनरी फेल न हो जाये, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का सहयोग किया और श्रमिकों को उनके घर गांव तक पहुंचाने में मदद की। पहली लहर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरी लहर का भी मजबूती से मुकाबला किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की विषम परिस्थितियों से निपटने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मार्गदर्शन सरकार और संगठन को मिला। देश में वैश्विक महामारी से निपटने में श्री मोदी की रणनीति का परिणाम था कि विश्व की दूसरी बड़ी आबादी वाले देश में मृत्यु दर न्यूनतम करने में सफलता मिली। इसका लोहा विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुये उन्होने कहा कि कोविड कालखंड के दौरान भाजपा अध्यक्ष वर्चुअली कार्यकर्ताओं और सरकार की हौसलाफजाई करते रहे जबकि उन्होने दो बार प्रत्यक्ष रूप से प्रदेश का दौरा किया जिसमें एक बार लखनऊ और एक बार वाराणसी में उन्होेने भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

श्री योगी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की तारीफ करते हुये कहा कि उन्होने कड़ी मेहनत और पक्के इरादों के साथ संगठन के कामकाज को संभाला है। आज उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। गुरूवार के वह काशी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मौजूद थे और आज कार्यसमिति की बैठक का संचालन कर रहे हैं।

पढ़ें :- Nautanwa:चर्च में हुई विशेष प्रार्थना,आज मनाया गया पुण्य बृहस्पतिवार

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद थे, जबकि दिल्ली से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, महासचिव अरूण सिंह, केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी और डॉ. महेन्द्र सिंह वर्चुअली जुड़े थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...