1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. AAP के खिलाफ BJP का एक और स्टिंग, संबित पात्रा ने कहा-भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है पार्टी

AAP के खिलाफ BJP का एक और स्टिंग, संबित पात्रा ने कहा-भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी है पार्टी

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता एक दूसरे पर ​तीखे हमले कर रहे हैं। साथ ही एमसीडी चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) को लेकर सियासी पारा बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता एक दूसरे पर ​तीखे हमले कर रहे हैं। साथ ही एमसीडी चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच बीजेपी आम आदमी पार्टी पर एट स्टिंग का हवाला देते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ महिला आयोग पहुंची TMC, सीएम ममता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली सराकर पर जमकर हमला बोला है। संबित पात्रा (sambit patra) ने कहा कि आप भ्रष्टाचार के दलदल में फंसी हुई है। केजरीवाल के कई दिग्गजों का स्टिंग हुआ है। आप नेता बिंदू श्रीराम ने स्टिंग ऑपरेशन किया है।

आरोप है कि, रोहिणी के वार्ड 54 से बिंदू को टिकट का वादा था। टिकट के बदले 80 लाख रुपये मांगे थे। आरोप है कि, बिंदू इतने पैसे नहीं दे पाई, इसलिए उनकी जगह किसी दूसरे शख्स को उस वार्ड से आप ने टिकट दे दिया। इससे साबित होता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वहीं, इस स्टिंग को लेकर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, जनता ने देखा की कट्टर ईमानदार वाले कितने कट्टर भ्रष्टाचारी हैं।

बता दें कि, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (sambit patra)  और विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को लेकर एक नया स्टिंग वीडियो जारी किया। संबित पात्रा ने कहा कि स्टिंग का कल्चर अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था।

पढ़ें :- IAF Aircraft Crashes : जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, नियमित उड़ान के दौरान हुआ हादसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...