1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP’s Big Action : अब हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को हटाया, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई?

BJP’s Big Action : अब हरियाणा IT सेल के प्रभारी अरुण यादव को हटाया, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई?

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा IT सेल (Haryana IT Cell ) के प्रभारी अरुण यादव (In-Charge Arun Yadav) के खिलाफ बीते गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 में उनकी तरफ से किए गए एक ट्वीट के बाद हुए विवाद के चलते यह कार्रवाई की गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा IT सेल (Haryana IT Cell ) के प्रभारी अरुण यादव (In-Charge Arun Yadav) के खिलाफ बीते गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 में उनकी तरफ से किए गए एक ट्वीट के बाद हुए विवाद के चलते यह कार्रवाई की गई है। खास बात है कि अब वायरल हुए पुराने ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर यादव की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी थी। हाल ही में भाजपा ने पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन जिंदल (Naveen Jindal) के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की थी।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले- इलेक्टोरल बॉन्ड में हम लोगों ने देखा है कैसे लोगों को डरा धमका के चंदा वसूला गया?

भाजपा के प्रदेश सचिव गुलशन भाटिया (BJP state secretary Gulshan Bhatia) की तरफ से देर शाम एक बयान जारी कर यादव को पद से हटाए जाने की बात कही थी। हालांकि, उन्होंने इसका कोई कारण साझा नहीं किया किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के एक नेता ने माना है कि यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक अभियान ने जोर पकड़ लिया था। हजारों ट्वीट उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर किए गए थे।

मोहम्मद जुबैर से जोड़े जा रहे हैं तार

खास बात है कि एक पुराने ट्वीट को लेकर ही ऑल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ऐसे में यादव का मामला सामने आते ही विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, खबर है कि अभी तक यादव के खिलाफ पुलिस में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुआ है। जुबैर को 27 जून को दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। 2015 को ट्विटर से जुड़ने वाले यादव 6 लाख फॉलोअर हैं।

भाजपा की बड़ी कार्रवाई

पढ़ें :- Secret: बैठने के तरीके से ही सामने वाला जान लेता है आपके अंदर के छिपे ये राज

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के चलते पार्टी ने हाल ही में प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। वहीं, शर्मा का समर्थन करने के चलते पार्टी ने नवीन जिंदल को भी निष्कासित कर दिया था। पैगंबर पर बयान के बाद देश के कई हिस्सों में जमकर बवाल हुआ था। उस दौरान कुछ राज्यों में हिंसा भड़कने की भी खबरें सामने आई थीं। शर्मा के खिलाफ दिल्ली समेत कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...