1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Municipal Elections: पंजाब के नगर निगम चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ

Punjab Municipal Elections: पंजाब के नगर निगम चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़: पंजाब में हुए नगर निगम चुनावों के परिणाम आने शुरू हो गये है। भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने करीब 53 साल के बाद चुनावों में अच्छा प्रर्दशन करते हुए सात नगर निगम के सिटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है।

पढ़ें :- मुख्तार के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी, बोले-हमारा भाई शहीद हुआ और शहादत से अच्छी कोई मौत नहीं होती

निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सात में से छह नगर निगम जीत ली हैं, जबकि एक में आगे बनी हुई है। मोगा, होशियारपुर, अबोहर, बठिंडा, पठानकोट और कपूरथला नगर निगम जीत ली है। और बटाला नगर निगम में कांग्रेस पार्टी आगे चल रही है। नगर निकाय चुनाव के जो नतीजे सामने आ रहे हैं, उसे भाजपा के लिए बड़ा झटके के तौर पर देखा जा रहा है। इस बार 9,222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

चुनाव में सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जबकि पार्टी के तौर पर देखें तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांग्रेस के मुक्तसर के उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध का सामना कर रही, भाजपा ने केवल 1,003 उम्मीदवार ही खड़े किए हैं। इस बार पार्टी अपने सहयोगी दल शिरोमणी अकाली दल के बिना चुनाव लड़ रही है। शिरोमणी अकाली दल अपने 1,569 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही हैं।

 

पढ़ें :- Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...