1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाजपा की लगातार बढ़ती जा रही ताकत, राज्यसभा में 1990 के बाद 100 सांसदों का आंकड़ा छूने वाली बनी पार्टी

भाजपा की लगातार बढ़ती जा रही ताकत, राज्यसभा में 1990 के बाद 100 सांसदों का आंकड़ा छूने वाली बनी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 2014 के बाद से देश में लगातार मजबूत होती जा रही है। अब भाजपा (BJP) राज्यसभा (Rajya Sabha) में 1990 के बाद 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नागालैंड में एक-एक सीट जीतकर राज्यसभा में 100 सदस्य होने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) 2014 के बाद से देश में लगातार मजबूत होती जा रही है। अब भाजपा (BJP) राज्यसभा (Rajya Sabha) में 1990 के बाद 100 का आंकड़ा छूने वाली पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए चुनाव में असम, त्रिपुरा और नागालैंड में एक-एक सीट जीतकर राज्यसभा में 100 सदस्य होने की उपलब्धि हासिल कर ली है।

पढ़ें :- 10 सालों में चार में से एक परिवार ने सोना गिरवी रख लिया कर्ज , पीएम मोदी करते हैं मंगलसूत्र की बात?

दरअसल, छह राज्यों की 13 राज्यसभा सीटों के लिए हाल में हुए द्वि​वर्षिय चुनावों में भाजपा ने पंजाब से अपनी एक सीट खो दी है। हालांकि, तीन पूर्वोत्तर राज्यों और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट हासिल की। यहां सभी पांच निवर्तमान सदस्य विपक्षी दलों से थे। बता दें कि, पंजाब में सभी पांचों सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है।

वहीं, अभी राज्यसभा की वेबसाइट ने नए सूची को अधिसूचित नहीं किया है। ऐसे में अगर नए चुनावों में उसे मिली तीन सीटों को मौजूदा 97 सीटों में जोड़ दिया जाए तो भाजपा की संख्या 100 तक पहुंच जाएगी।

बता दें कि, 2014 में प्रचंड बहुमत से केंद्र की सत्ता में आने वाली भाजपा की ता​कत में लगातार इजाफा हो रहा है। 2014 में भाजपा के राज्यसभा में सदस्यों की संख्या 55 थी। इसके बाद से पार्टी लगातार कई जगहों पर जीत दर्ज करती हुई गई, जिसके कारण अब पार्टी की ता​कत बढ़ती जा रही है।

पढ़ें :- भाजपा का इस बार सफाया होना तय, इसीलिए बिगड़ गई है उनकी भाषा : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...