1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अखिलेश यादव पर बीजेपी का तंज, कहा-रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो ‘राम’ और ‘परशुराम’ की बात करते हैं

अखिलेश यादव पर बीजेपी का तंज, कहा-रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो ‘राम’ और ‘परशुराम’ की बात करते हैं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले प्रदेश की ​सियासत गर्म होती जा रही है। वार पलटवार का दौर भी तेज हो गया है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस ट्वीट पर बीजेपी (BJP) ने निशाना साधा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले प्रदेश की ​सियासत गर्म होती जा रही है। वार पलटवार का दौर भी तेज हो गया है। इस बीच सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर प्रदेश की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस ट्वीट पर बीजेपी (BJP) ने निशाना साधा है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने ट्वीट कर लिखा कि, ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’। हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्‍होंने इस ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया-‘आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’

वहीं, इस ट्वीट को लेकरभाजपा (BJP) ने उन पर तंज कसा है। यूपी भाजपा (BJP) की ओर से अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अखिलेश (Akhilesh Yadav) के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा गया-‘जिस अखिलेश यादव को यह तक नहीं पता कि रामनवमी और महानवमी में क्या अंतर है, वो ‘राम’ और ‘परशुराम’ की बात करते हैं… जनता को मत पहनाइए ‘टोपी’, वह आप पर ज्यादा अच्छी लगती है…’।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...