1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bobby Kataria Video: प्लेन में स्मोकिंग करते बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल, जानिए क्या हुई कार्रवाई

Bobby Kataria Video: प्लेन में स्मोकिंग करते बॉबी कटारिया का वीडियो वायरल, जानिए क्या हुई कार्रवाई

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति प्लेन में बैठकर स्मोकिंग करता दिख रहा है। वायरल वीडियो पिछले जनवरी महीने का बताया जा रहा है। वहीं, इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम बॉबी कटारिया बताया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Bobby Kataria Video:  सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति प्लेन में बैठकर स्मोकिंग करता दिख रहा है। वायरल वीडियो पिछले जनवरी महीने का बताया जा रहा है। वहीं, इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम बॉबी कटारिया बताया जा रहा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

वायरल वीडियो को लोगों ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अमित शाह को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पर सिंधिया ने एक यूजर के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि ऐसी गलत हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं उड्डयन महानिदेशालय की ओर से बताया गया कि यह वीडियो पुराना है और उस वक्त बलविंदर कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया गया था।

पढ़ें :- मेट्रो और सड़क पर अश्लील डांस और स्कूटी पर स्टंट करने वाली दोनो लड़कियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट की माने तो बॉबी कटारिया ने 23 जनवरी 2022 को दुबई से मुंबई की यात्रा की थी। तभी का ये वीडियो है, जिसमें बलविंदर कटारिया ने अपने सोशल मीडिया पेज से हटा दिया है। अथॉरिटी ने कहा, वीडियो अब बलविंदर के फेसबुक या इंस्टाग्राम पेज पर उपलब्ध नहीं है। उसके खिलाफ पहले से ही ऐक्शन लिया जा चुका है।

टिकटॉक स्टार है बॉबी कटारिया
बता दें कि, बॉबी कटारिया सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। इसके साथ ही बॉबी कटारिया बॉडी बिल्डर भी बताया जाता है। सोशल मीडिया पर उसके खूब फैंस हैं। वह टिकटॉक पर भी काफी फेमस रहा है। लेकिन उस पर बैन लगने के बाद उसने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने शुरू कर दिए थे।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...