अबूजा। नाइजीरिया में बोको हरम के लड़ाकों ने 43 मजदूरों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वहीं, छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये घटना शनिवार को उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के मैदुगुरी शहर में हुआ। जिहादी विरोधी मिलिशिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन मजदूरों को पहले रस्सियों से बांधा गया और फिर क्रूर तरीके से इनके गले को काट दिया गया।
वहीं इस हमले में बचने वाले लोगों की मदद करने वाले मिलिशिया नेता बाबुकरा कोलो ने बताया कि घटनास्थल से 43 शवों को बरामद हुए है, जिसनकी निर्मम तरीके से हत्या की गयी थी। छह अन्य बुरी तरह घायल हैं। उन्होंने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह बोको हरम का काम है, जो इस इलाके में सक्रिय है और लगातार मजदूरों पर हमला करता रहता है।
इस घटना के बाद नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी ने इस हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इन हत्याओं से पूरा देश घायल हुआ है। एक और मिलिशिया इब्राहिम लिमन ने बताया कि इस घटनाक्रम में मारे गए मजदूर उत्तर पश्चिम नाइजीरिया के सोकोतो राज्य के थे। ये सभी लोग काम की तलाश में इस इलाके में आए थे। लिमन ने बताया कि 60 मजदूरों को धान के खेत में काम करने का जिम्मा सौंपा गया था।