मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विजय राज मुश्किलों में फंस गए हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से पुलिस ने विजय राज को गिरफ्तार कर लिया है। विजय पर फिल्म की महिला क्रू मेंबर के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। गोंदिया के एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टी की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय अपनी फिल्म ‘शेरनी’ की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के बालाघाट में थे। फिल्म की पूरी टीम गोंदिया के एक होटल में रुके थे। आरोप के मुताबिक यहीं एक्टर ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।
बता दें कि विजय ने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। अभिषेक बच्चन स्टारर रन में विजय का कौवा बिरयानी सीन काफी पॉप्युलर हुआ था। इसके अलावा विजय ने मुंबई टू गोवा, धमाल, वेलकम, सूरमा, गली बॉय और लूटकेस में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है।