1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Bollywood Boycott Culture: बहुत हो गया बायकॉट का चलन बर्दाश्त नहीं करेंगे, ट्रोलर्स पर भड़के अर्जुन कपूर

Bollywood Boycott Culture: बहुत हो गया बायकॉट का चलन बर्दाश्त नहीं करेंगे, ट्रोलर्स पर भड़के अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में फिल्म एक विलेन 2 में नजर आए थे। अर्जुन (Arjun Kapoor के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham), दिशा पटानी (Disha Patani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं की थी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood Boycott Culture: बॉलीवुड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हाल ही में फिल्म एक विलेन 2 में नजर आए थे। अर्जुन (Arjun Kapoor के साथ इस फिल्म में जॉन अब्राहम (John Abraham), दिशा पटानी (Disha Patani) और तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं की थी।

पढ़ें :- Trending Viral Video: बीच सड़क पर JCB खड़ी कर सो गया ड्राइवर, और फिर हुआ कुछ ऐसा ...

आपको बता दें, इसकी वजह यह भी है कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार बॉलीवुड फिल्मों को बायकॉट (Bollywood movies boycott) कर ट्रेंड चल रहा हैं। इस गंभीर समस्या पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी राय पेश करते दिखाई दिए।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने कहा, ‘इस बारे में चुप रहकर हम सभी ने गलती की है। इस पर शांत रहकर सभी अपना काम कर रहे थे, इसका फायदा ट्रोलर्स उठाने लगे हैं।

इंडस्ट्री में लोग सोचते हैं कि उनका काम उनके लिए बोलेगा। हालांकि अब ट्रोलर्स को इसकी आदत हो गई है। फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये एक गंभीर समस्या बन गई हैं। इंडस्ट्री में लोगों को एक साथ आना चाहिए और इसके बारे में कुछ करना चाहिए।

क्योंकि लोग उनके बारे में क्या लिखते हैं या उनके द्वारा ट्रेंड किए जाने वाले हैशटैग वास्तविकता से अलग होते हैं। जब फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं, तो उन्हें यह पसंद नहीं आता।’

अभिनेता ने इस पर बात करते हुए आगे कहा कि ‘अभिनेताओं के सरनेम के कारण फिल्मों को बायकॉट करना गलत है। हमने काफी कीचड़ का सामना किया है। लेकिन, फिर भी हमने इससे आंखें मूंद ली हैं।’ बता दें, अर्जुन कपूर ने साल 2012 में परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘इश्कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...