1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिर लगा तगड़ा झटका, गोलमाल एक्ट्रेस का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री को फिर लगा तगड़ा झटका, गोलमाल एक्ट्रेस का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है। अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मंजू सिंह का निधन हो गया है। वे टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रही थीं। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। उन्होंने कई सारे अच्छे शोज प्रोड्यूस किए जिनके लिए उनकी खूब सराहना भी हुई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bollywood news: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है। अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल समेत कई बॉलीवुड मूवीज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस मंजू सिंह का निधन हो गया है। वे टीवी इंडस्ट्री का भी हिस्सा रही थीं। वे एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी प्रोड्यूसर भी थीं। उन्होंने कई सारे अच्छे शोज प्रोड्यूस किए जिनके लिए उनकी खूब सराहना भी हुई।

पढ़ें :- Madhuri and Karisma Dance Video: दिल तो पागल है के गाने पर माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर ने दी परफॉर्मेंस

गीतकार और एक्टर स्वानंद किरकिरे ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस संग ये दुखद खबर शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार्डिक अरेस्ट की वजह से मुंबई में उनका निधन हुआ। स्वानंद किरकिरे ने मंजू सिंह की एक फोटो शेयर की और उन्हें अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- Malaika Arora Hot Video: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो, देख फैन्स को आया पसीना

उन्होंने लिखा- ‘मंजू सिंह जी नहीं रही! मंजू जी मुझे दिल्ली से मुंबई लायी थीं दूरदर्शन के लिए उनका शो स्वराज लिखने! उन्होंने DD के लिए कई नायाब शोज एक कहानी, शो टाइम आदि बनाए थे। हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म गोलमाल की ‘रत्ना’ हमारी प्यारी मंजू जी आपका प्यार कैसे भूल सकता है .. अलविदा !

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...