लखनऊ। बॉलीवुड की जानी मानी प्रोडक्शन डिजाइनर और कला निर्देशक बोईशाली सिन्हा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक दिलीप पाण्डेय बोईशाली सिन्हा का आम आदमी पार्टी परिवार मेंं स्वागत किया। बोईशाली सिन्हा ने कहा आम आदमी पार्टी को चुनना मेरे लिए काफी आसान विकल्प था क्योंकि आम आदमी पार्टी की विचारधारा राष्ट्र के निर्माण के लिए उपयुक्त हैं।
बोईशाली सिन्हा पिछले साल 2019 के दादा साहेब फाल्कन आइकॉन अवार्ड फॉर फिल्म मैंकिंग से सम्मानित हो चुकी है। उन्होंने स्पेशल 26, धूम 3, राउडी राठौर, सत्या 2 जैसी दर्जनों फिल्म सहित कई वेब सीरीज में भी कला निर्देशन किया है। उन्हें कला के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही फाइन आर्ट्स के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले है।
उन्होंने कहा “राजनीति में भाग ना लेने का दंड यह है की आपको अपने से निम्न लोगों द्वारा शासित होना पड़ता है।” इन पंक्तियों ने मुझे राजनीति में लाने के लिए काफी प्रेरित किया है। इसलिए आम आदमी पार्टी को चुनना मेरे लिए एक आसान व बेहतर विकल्प था। आम आदमी पार्टी की विचारधारा एक भविष्य में एक महान राष्ट्र के निर्माण के लिए काफी उपयुक्त हैं।
लोकलुभावनवाद और नागरिक राष्ट्रवाद ऐसे तरीके हैं जिनके द्वारा हम यह कर सकते हैं। जहां लोगों की भागीदारी जमीनी स्तर तक होती है वहां हम राष्ट्र के लोगों के साथ मिलकर एक राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं और न केवल खुद को आगे बढ़ा सकते है बल्कि, मूल्यों और संस्कृति को बरकरार रखते हुए हर व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।