1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Brazil : ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति ने 76 साल की उम्र में धूमधाम से रचाई तीसरी शादी, समारोह में राजनेता और कलाकार शामिल हुए

Brazil : ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति ने 76 साल की उम्र में धूमधाम से रचाई तीसरी शादी, समारोह में राजनेता और कलाकार शामिल हुए

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला डी सिल्वा (76) ने बुधवार को 55 वर्षीय रोसंगेला सिल्वा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पूर्व राष्ट्रपति की जीवन साथी रोसंगेला एक समाजशास्त्री हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Brazil: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुइज़ इंसियो लूला डी सिल्वा (76) ने बुधवार को 55 वर्षीय रोसंगेला सिल्वा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पूर्व राष्ट्रपति की जीवन साथी रोसंगेला एक समाजशास्त्री हैं। धूमधाम से आयोजित हुए शादी समारोह में बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया। इस मौके पर एक विशाल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उनके समर्थक, राजनेता और कलाकार शामिल हुए। गौरतलब है कि लूला अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में आगे चल रही हैं। इस शादी को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

पढ़ें :- Ibrahim Raisi : ईरान और श्रीलंका के बीच बेहतर संबंधों से हिंद महासागर क्षेत्र को होगा फायदा - इब्राहिम रईसी

खबरों के मुताबिक शादी कहां होने वाली है इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। लोगों को एक दिन पहले ही शादी की जगह के बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों के विरोध के डर से शादी के स्थान को गुप्त रखा गया था।  रात को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह रोसंगेला सिल्वा को अंगूठी पहने नजर आ रहे हैं।

लूला की यह तीसरी शादी है। उनकी पहली शादी मारिया डी लौर्डेन्स डी सिल्वा से हुई थी, जिनकी शादी के दो साल बाद ही मृत्यु हो गई थी। फिर लूला ने मैरिस लेटिसिया से शादी की। दूसरी पत्नी से उनके चार बच्चे थे। साल 2017 में मैरिस का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद ही वह रोसंगेला सिल्वा के करीब आए, इस दौरान वे भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में थे। बाद में उन्हें ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने रिहा कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...