पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का कारण उन्होंने निजी कारण बताया है। साथ ही कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा।
Breaking News: पंजाब (Punjab ) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी (Cabinet Minister Fauja Singh Sarari) ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा का कारण उन्होंने निजी कारण बताया है। साथ ही कहा कि मैं आम आदमी पार्टी का वफादार सिपाही हूं और आगे भी रहूंगा।
मंत्री फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) के इस्तीफे के बाद से कैबिनेट में बड़े फेरबदल की संभावना है। सूत्रों की माने तो पंजाब की भगवंत मान सरकार में कई बड़े फेरबदल किए जा सकते हैं और नए चेहरों को मौका मिल सकता है।
शनिवार शाम पांच बजे से पहले राज्यपाल निवास में एक सादे प्रोग्राम में नए मंत्री को शपथ दिलाई जा सकती है। सूत्रों के हवाले से माइनिंग और जेल विभाग मंत्रालय मीत हेयर को दिया जा सकता है। हरजोत बैंस को बदला जा सकता है। अनमोल गगन मान के विभाग बदलने की भी चर्चा है।