1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: जानिए CM योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, किया ऐलान?

UP Election 2022: जानिए CM योगी आदित्यनाथ कहां से लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव, किया ऐलान?

UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के करीब आते ही दिग्गज नेताओं के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) के भी गोरखपुर या फिर अयोध्या के किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। इन सबके बीच मुख्यमंत्री (Cm Yogi Adityanath) ने पहली बार चुनाव लड़ने को लेकर कोई टिप्पणी की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024: गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का मनाया जश्न, यूजर्स को दिया खास संदेश

उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी वो वहां से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि ये फैसला लेने के लिए पार्टी का संसदी बोर्ड है। किसको कहां से चुनाव लड़ना है, इसका निर्णय उसी बोर्ड से होता है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Cm Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को ये बातें गोरखपुर मंदिर में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा। एक सवाल के जवाब में उनहोंने कहा कि, मैं तो हमेशा चुनाव लड़ा हूं। साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों की विस्तार से चर्चा की।

इसके साथ ही अपनी सरकार की उपलब्धियों को ​भी गिनाया। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद से कानून व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। यूपी की कानून व्यवस्था पूरे देश में नजीर है। साढ़े चार सालों में कोई दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में अच्छा काम किया है, जिसके कारण जनता को काफी राहत पहुंची है।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...