1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Bride Groom Funny Video: दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख आप भी लगेंगे थिरकने

Bride Groom Funny Video: दुल्हन को देखते ही दूल्हे ने किया जबरदस्त डांस, VIDEO देख आप भी लगेंगे थिरकने

शादी का दिन हर लड़का-लड़की के लिए खास होता है। दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर आई खुशी इस बात को बयां करती है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को लेकर कितने उत्साहित नजर आ रहे हैं।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Bride Groom Funny Video: शादी का दिन हर लड़का-लड़की के लिए खास होता है। दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर आई खुशी इस बात को बयां करती है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को लेकर कितने उत्साहित नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- Watch Video: मुरादाबाद में LPG गैस सिलेंडरो से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडरों के ब्लास्ट से दहल उठा इलाका

दूल्हा तो अपनी दुल्हन को देखते ही हॉल में डांस करने लग जाता है। उसके इस अंदाज पर सारे मेहमान खुश हो गए और दुल्हन की खुशी का तो ठिकाना ही ना रहा। इंटरनेट पर यह वीडियो अब छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉल में शादी में सारे मेहमान आ चुके हैं और दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है।

अगले ही पल दुल्हन अपने परिजनों के साथ जयमाला के लिए एंट्री करती है. दुल्हन को देख दूल्हा वहीं डांस करने लग जाता है। वो डांस करते-करते दुल्हन के पास पहुंचता है। दूल्हे के इस अंदाज पर दुल्हन भी डांस करने लगती है और सारे मेहमान खुश हो जाते हैं। शादी के इस वीडियो को brides_special नाम के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है-शादी के दिन दूल्हे द्वारा दुल्हन का स्वागत करने से ज्यादा रोमांचक और क्या हो सकता है?”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...