1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल के किन्नौर में भू-स्खलन के बाद पुल टूटा, सांग्ला घाटी में लैंडस्लाइड से 9 लोगों की मौत

हिमाचल के किन्नौर में भू-स्खलन के बाद पुल टूटा, सांग्ला घाटी में लैंडस्लाइड से 9 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा हुआ है। सांग्ला घाटी में पुल टूटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है। ये सभी 9 पर्यटक दिल्ली-NCR के थे और किन्नौर में घूमने आए थे। जानकारी के मुताबिक हादसा कुन्नौर के संगल घाटी के बटसेरी के गुंसा के करीब हुआ।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बड़ा हादसा (big accident) हुआ है। सांग्ला घाटी (Sangla Valley) में पुल टूटने की वजह से नौ लोगों की मौत हो गई है। घटना में बटसेरी पुल ढह गया। बताया जा रहा है कि कार में सवार पर्यटक दिल्ली और चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए थे। जानकारी के मुताबिक हादसा किन्नौर के संगल घाटी के बटसेरी के गुंसा के करीब हुआ। एस ने कहा कि रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद है। मौके पर चीख-पुकार मच गई है। बटसेरी के लोग पुलिस के साथ बचाव में जुटे हैं। भूस्खलन के कारण गांव के लिए बसपा नदी पर बना पुल टूट गया है, जिससे गांव दुनिया से कट गया है।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

 

जानकारी के मुताबिक, सांग्ला जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी लैंडस्लाइड (Landslide) की चपेट में आ गई। बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से फिसलते हुए तेजी से नीचे आए और पुल को अपनी चपेट में ले लिया। वहां चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम को भी भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है। वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में इस भयावह दृष्य को कैद किया।

पढ़ें :- मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बांदा डीएम को दी अर्जी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे बचाव में दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर मांगा गया है, जिसके जल्द पहुंचने का आश्वासन दिया गया है। मौके पर किन्नौर के डीसी आबिद हुसैन सादिक, एसपी एसआर राणा भी मौजूद हैं।

 

 

 

पढ़ें :- Raju Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा

जिस दौरान पहाड़ से चट्टानें गिर रही थीं तभी पर्यटकों से भरी गाड़ी छितकुल से सांगली की ओर आ रही थी। और इसी दौरान उनकी गाड़ियों पर भी बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। जब तक पर्यटक कुछ समझ पाते तब तक उनकी गाड़ियां पूरी तरह पत्थरों से दब गईं। वहीं आस-पास खड़ी गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ से गिरने वाली चट्टानों सहित भूस्खलन से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

रिपोर्ट – नीरज ठाकुर

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...