1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ब्रिटेन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, 100वें साल में ली अंतिम सांस

ब्रिटेन : महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का निधन, 100वें साल में ली अंतिम सांस

महारानी एलिजाबेथ सेकंड के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। द रॉय फैमली ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लंदन: महारानी एलिजाबेथ सेकंड के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। द रॉय फैमली ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। द रॉय फैमली ने ट्वीट में कहा है कि विंडसर कासल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। क्वीन एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप ने इलाज के चार सप्ताह तक अस्पताल में थे उन्हें 16 मार्च को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। बता दें कि प्रिंस फिलिप को ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का सम्मान हासिल था। विंडसर कैसल में आज सुबह उन्होंने आखिरी सांस ली।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

पूरे देश में राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया गया है, और सभी बड़ी इमारतों से राष्ट्रीय ध्वज को झुका दिया गया है।  प्रिंस फिलिप पिछले 4-5 सालों से सार्वजनिक समारोहों में काफी कम नजर आते थे।

दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे। बता दें कि प्रिंस फिलिप से महारानी एलिजाबेथ की शादी वर्ष 1947 में हुई थी। दोनों की शादी को 73 साल का समय हो चुका है। प्रिंस फिलिप का जन्म वर्ष 1921 में कार्फू टापू पर हुआ था। उनके पिता एंड्रू डेनमार्क और ग्रीस के प्रिंस थे। वह हेलेनीस के किंग जॉर्ज के छोटे बेटे थे। प्रिंस फिलिप की मां क्वीन विक्टोरिया की परपोती और प्रिंसेस एलिस लॉर्ड लुईस माउंटबेटन की बेटी थी।

 

पढ़ें :- SC और EC  ‘सूरत’ की घटना का स्वत: संज्ञान लेकर षड्यंत्रकारियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दे : अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...