1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार आज, सिर्फ 30 लोग होंगे शामिल

ब्रिटेन के प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार आज, सिर्फ 30 लोग होंगे शामिल

प्रिंस फिलिप की शाही नौसेना में उनकी सेवा एवं महारानी एलिजाबेथ के प्रति तकरीबन तीन चौथाई सदी तक उनके सहयोग को लेकर उन्हें ‘साहस, धैर्य एवं विश्वास’ के व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

विंडसर। प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार शनिवार को ब्रिटेन के विंडसर कैसल के रॉयल वॉल्ट में ब्रितानी समयानुसार दिन में तीन बजे होगा। इस दौरान प्रिंस फिलिप की शाही नौसेना में उनकी सेवा एवं महारानी एलिजाबेथ के प्रति तकरीबन तीन चौथाई सदी तक उनके सहयोग को लेकर उन्हें ‘साहस, धैर्य एवं विश्वास’ के व्यक्तित्व के रूप में याद किया जाएगा। बता दें कि फिलिप का 73 वर्ष के वैवाहिक जीवन के उपरांत 99 साल की उम्र में नौ अप्रैल को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार सैन्य एवं परंपरागत तरीके से होगा।

पढ़ें :- China heavy rain : चीन में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी , लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

वैसे कोरोना वायरस पाबंदियों की वजह से सेंट जॉर्ज चैपेल में इस मौके पर 800 लोगों के बजाय 30 लोग ही होंगे, जिनमें उनकी विधवा रानी, उनकी चार संतानें एवं आठ प्रपौत्र होंगे। महामारी के मौके पर भीड़ से बचने के लिए यह अंतिम संस्कार लंदन के पश्चिम में 20 किलोमीटर की दूरी पर एक दुर्ग में होगा और उसका टेलीविन पर प्रसारण किया जाएगा।

चर्च ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख ऑर्चबिशप ऑफ केंटरबरी ने कहा कि प्रिंस फिलिप का अंतिम संस्कार महारानी के पास उन्हें अंतिम विदाई देने का ‘गंभीर’ अवसर होगा। जस्टिन वेल्बी ने कहा कि वह असाधारण मर्यादा, असाधारण सम्मान के साथ व्यवहार करेंगी जैसा कि वह हमेशा करती रही हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...