नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी Toyota की पॉप्युलर एसयूवी Fortuner अब और महंगी हो गई है। कंपनी ने BS6 Toyota Fortuner की कीमत 48 हजार रुपये बढ़ा दी है। कीमत में इजाफा एसयूवी के सभी वेरियंट में ही हुआ है। जिसके बाद अब फॉर्च्यूनर की कीमत 28.66 लाख से 34.43 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले यह कीमत 28.18 लाख से 33.95 लाख रुपये थी।
अब टोयोटा फॉर्च्यूनर के पेट्रोल मॉडल की कीमत 28.66 लाख और 30.25 लाख रुपये हो गई है। पेट्रोल मॉडल दो वेरियंट में आता है। वहीं, चार वेरियंट में उपलब्ध डीजल मॉडल की कीमत अब 30.67 लाख से 34.43 लाख रुपये हो गई है।
देखें फॉर्च्यूनर की नई और पुरानी कीमत:
वेरियंट पुरानी कीमत नई कीमत
4×2 MT पेट्रोल 28.18 लाख 28.66 लाख
4×2 AT पेट्रोल 29.77 लाख 30.25 लाख
4×2 MT डीजल 30.19 लाख 30.67 लाख
4×2 AT डीजल 32.05 लाख 32.53 लाख
4×4 MT डीजल 32.16 लाख 32.64 लाख
4×4 AT डीजल 33.95 लाख 34.43 लाख