1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन

बसपा प्रमुख मायावती ने द्रौपदी मुर्मू का किया समर्थन

जब से भारतीय जनता पार्टी ने अगले नए राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा की है। तब से राजनीति गलियारों में खलबली मच गई है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने  राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

लखनऊ। जब से भारतीय जनता पार्टी ने अगले नए राष्ट्रपति उम्मीदवार की घोषणा की है। तब से राजनीति गलियारों में खलबली मच गई है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने  राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- Amit Shah Filed Nomination : गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर सीट से भरा नामांकन, बोले- यहां जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया

वहीं  द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके समर्थन में संसद भवन में पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे।

इस बीच बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। मायावती ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि, ‘हमने एनडीए के राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। हमने यह फैसला न तो बीजेपी या एनडीए के समर्थन में और न ही विपक्ष के खिलाफ बल्कि अपनी पार्टी और आंदोलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...