1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, मायावती ने किया ऐलान

बसपा नहीं लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव, मायावती ने किया ऐलान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हा कि बसपा जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव पारदर्शी नहीं होते हैं, इसके कारण ये फैसला लिया गया है। मायावती ने कहा कि मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं कि अगर यह चुनाव पारदर्शी होते तो हम जरूर लड़ते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने हा कि बसपा जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ेगी। उन्होंने कहा कि ये चुनाव पारदर्शी नहीं होते हैं, इसके कारण ये फैसला लिया गया है। मायावती ने कहा कि मैं स्पष्ट कहना चाहती हूं कि अगर यह चुनाव पारदर्शी होते तो हम जरूर लड़ते। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है।

पढ़ें :- Everest Masala Row : अब 'फिश करी मसाले' पर उठे सवाल, सिंगापुर ने बाजार से उत्पाद वापस मंगाए

इसके साथ ही मायावती ने कहा कि बसपा को कोई भी कमजोर न समझे। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बसपा सरकार बनाने जा रही है। मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा भी प्रदेश में सपा के रास्ते पर चल रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में अकेले ही लडेगी। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान मायावती ने बसपा को और मजबूत बनाने पर जोर दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...