1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Grah Rashi Parivartan : कुंभ राशि में 6 मार्च को बुध ग्रह करेगा प्रवेश, बनेंगे आर्थिक स्थिति में बदलाव होने के योग

Budh Grah Rashi Parivartan : कुंभ राशि में 6 मार्च को बुध ग्रह करेगा प्रवेश, बनेंगे आर्थिक स्थिति में बदलाव होने के योग

ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव का का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। जिस ग्रह के साथ इसकी युति होती है, उसी के जैसा बुध व्यवहार करने लगता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Grah  Rashi Parivartan : ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव का का राशि परिवर्तन हो रहा है। बुध को बुद्धि का कारक माना गया है। जिस ग्रह के साथ इसकी युति होती है, उसी के जैसा बुध व्यवहार करने लगता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 मार्च, रविवार को बुध ग्रह मकर राशि से आगे की ओर कूच करेंगे। मकर राशि से  निकल कर बुध देव कुंभ राशि में चले जाएंगे। 23 मार्च तक इसी राशि में बुध देव विराजमान रहेंगे। मकर की तरह कुंभ भी शनि की ही राशि है। इस राशि में बुध के होने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति में बदलाव होने के योग बनेंगे। ये ग्रह मिथुन और कन्या राशि का स्वामी होता है और आमतौर पर हर 18वें दिन राशि बदलता है।

पढ़ें :- Good Friday 2024 : इस दिन मनाया जाएगा गुड फ्राइडे , जानें इतिहास और महत्व

कुंभ राशि में बुध के साथ सूर्य और गुरु भी रहेंगे। इससे कुछ लोगों को लेन-देन और निवेश में अचानक फायदा होने के योग बनेंगे, वहीं कुछ राशियों के लोगों को आर्थिक मामलों में रुकावटें आ सकती हैं।

मेष राशि: रुके हुए काम पूरे होंगे। विवादास्पद मामलों में पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि: सोचे हुए काम पूरे करेंगे। बुद्धिमानी से फायदे हासिल करेंगे।
मिथुन राशि: आत्मविश्वास बढ़ेगा, अवसर हासिल होंगे और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाएंगे।
कर्क राशि: समय अच्छा रहेगा। निवेश में फायदा होने के योग हैं। बिजनेस बढ़ेगा।
सिंह राशि: भरपूर परिश्रम करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
कन्या राशि: साझेदारी और व्यापार में लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन में दूरियां मिटेंगी। शुभ फलदायक यात्राएं होंगी।
तुला राशि: उच्च शिक्षा और कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम प्रसंग बनेंगे, रचनात्मकता रहेगी और शुभ समाचार मिलेंगे।
वृश्चिक राशि: परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। सोचे हुए कामों को पूरा करेंगे।
धनु राशि: भरपूर ऊर्जा रहेगी। पराक्रम बढ़ेगा, कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों द्वारा सम्मान और तारीफ मिलेगी।
मकर राशि: आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कुंभ राशि: साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में उन्नति होगी, रचनात्मकता और कौशल का विकास होगा।
मीन राशि: सुख सुविधाओं पर खर्चा बढ़ेगा। सोच समझकर ही जोखिम उठाना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...