1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Grah Rashi Parivartan : ग्रह मण्डल के राजकुमारबुध देव करने जा रहे हैं गोचर, आने वाला महीना बेहद शुभ हो सकता है

Budh Grah Rashi Parivartan : ग्रह मण्डल के राजकुमारबुध देव करने जा रहे हैं गोचर, आने वाला महीना बेहद शुभ हो सकता है

अंतरिक्ष में ग्रहों की चाल के परिवर्तन का असर जीव जगत पर भी पड़ता है। ग्रहों का एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने से ग्रह मंझल पर भी इसका असर पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Grah Rashi Parivartan:अंतरिक्ष में ग्रहों की चाल के परिवर्तन का असर जीव जगत पर भी पड़ता है। ग्रहों का एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने से ग्रह मंझल पर भी इसका असर पड़ता है। ग्रह मंडल के राजकुमार बुध देव गोचर करने वाले है। बुध देव को वाणी का कारक माना जाता है। संवाद और वार्ता के लिए बुध देव की कृपा बहुत आवश्यक है। कुंडली में बुध देव का प्रसन्न होना बहुत जरूरी है। बुध देव 31 मार्च 2023 के दिन दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर गोचर करने वाले हैं। जानिए किन.किन राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने की संभावना है।

पढ़ें :- Mangalwar Ke Maha Upay :  बजरंगबली को मंगलवार के दिन मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत अच्छा बताया जा रहा है कहा जा रहा है कि इस राशि के जातकों की मेहनत रंग ला सकती है और जो सपने हैं उनके पूरे होने की आशा है इस राशि के लोगों के लिए विदेश यात्रा के संयोग भी बन रहे हैं और करियर के क्षेत्र में विकास हो सकते है

मकर राशि
मकर राशि के लोग जो नौकरी कर रहे हैं उन्हें तरक्की मिलने की संभावना है। इस राशि के लोगों का प्रमोशन हो सकता है और साथ ही बढ़त होने के आसार हैं।

सिंह राशि
बुध गोचर का सिंह राशि के जातकों पर भी अच्छा प्रभाव पड़ सकता है। इस राशि के लोगों के लिए यह गोचर अत्यधिक फलदायी हो सकता है। विशेष यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के भी आसार हैं।

मिथुन राशि
आने वाला महीना मिथुन राशि के लोगों के लिए अच्छा हो सकता है। इस राशि के लोगों को बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही नौकरी में सफलता हाथ लगना भी शुभ संकेतों में शामिल है। आय बढ़ सकती है और धन का आने के आसार हैं।

पढ़ें :- Dream Secret : स्वप्न  में बहता हुआ पानी देखने का ये होता है संकेत,इच्छाएं पूरी होने वाली हैं

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...