1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budhaditya Raja Yoga : मार्च में इस तारीख तक बन रहा है बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Budhaditya Raja Yoga : मार्च में इस तारीख तक बन रहा है बुधादित्य राजयोग, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि में विराजमान हो कर हंस राजयोग बना रहे हैं। इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य योग बनता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Aditya Rajyog Effects On Zodiac Signs: देवताओं के गुरु बृहस्पति मीन राशि में विराजमान हो कर हंस राजयोग बना रहे हैं। इस तरह से जब कुंडली में सूर्य और बुध दोनों ग्रह एक साथ मौजूद हों तो बुधादित्य योग बनता है। हमारे सौरमंडल में सूर्य के सबसे नजदीक बुध ग्रह ही होता हैं। यह बहुत शुभ घड़ी होती है।  ऐसा ही शुभ योग 16 से 31 मार्च के बीच बनने जा रहा है। 15 मार्च को सूर्य मीन राशि में और 16 मार्च को बुध प्रबल बुध आदित्य राजयोग बनाएगा।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह जिस राशि में गोचर कर रहा होता है और उस राशि का स्वामी विराजमान होता है वहां बहुत प्रबल राजयोग बनता है और वह ग्रह अपनी पूर्ण क्षमता का फल देता है। इस राजयोग से 3 राशि वालों को बहुत फायदा होगा। आइए जानते हैं-

पढ़ें :- Achook Totke : काल भैरव का रूप माना जाता है इस जीव को,रोज  खिलाएं रोटी

 वृषभ राशि वालों पर प्रभाव
इस राशि के लोगों के लिए एकादश भाव में राजयोग बनेगा। सूर्य, बुध और गुरु की युति जातकों के लिए सफलता के द्वार खोलेगी। इस समय आपको अपने परिवार के सहयोग से कोई संपत्ति प्राप्त होगी।

कर्क राशि वालों पर प्रभाव
इस राशि के जातकों के नवम भाव में राजयोग बनेगा। इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और लंबी धार्मिक यात्रा की भी संभावना है। भाइयों के बीच यदि कोई अनबन चल रही है तो वह भी इस समय समाप्त हो जाएगी।

वृश्चिक राशि वालों पर प्रभाव
पंचम भाव में राजयोग बनेगा। इससे सरकारी नौकरी में चयन हो सकता है। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। इस राजयोग के कारण आपको शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा मिलने के आसार हैं।

पढ़ें :- Budh Grah Rashi Parivartan : ग्रह मण्डल के राजकुमारबुध देव करने जा रहे हैं गोचर, आने वाला महीना बेहद शुभ हो सकता है
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...