1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budhwar Ganpati Pooja : बुधवार को करे गणपति महाराज की पूजा , होगी मनोकामनाओं की पूर्ति

Budhwar Ganpati Pooja : बुधवार को करे गणपति महाराज की पूजा , होगी मनोकामनाओं की पूर्ति

धार्मिक कार्योंं में  प्रथम पूज्य गणपति महाराज जीवन में बुद्धि और तर्क देवता है। इन्हें सिद्धि विनायक भी कहा जाता है। बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budhwar Ganpati Pooja : धार्मिक कार्योंं में  प्रथम पूज्य गणपति महाराज जीवन में बुद्धि और तर्क देवता है। इन्हें सिद्धि विनायक भी कहा जाता है। बुधवार का दिन गणेश भगवान को समर्पित है। इन्हें ग्रह मंडल का राजकुमार भी कहा जाता है। पौराणिक  मान्यताओं के अनुसार, किसी भी कार्य को करते समय गणेश भगवान से प्रार्थना करने कार्य शीघ्र ही सफल हो जाता है। गणेश भगवान की पूजा में दूब चढ़ाया जाता है। इन्हें हरी दूब बहुत प्रिय है।मोदक भी गणपति महाराज को बहुत प्रिय है। हरा रंग भगवान को बहुत प्रिय है।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती के मौके पर जानें कौन है नीम करोली बाबा और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से

इन वस्तुओं से करें भगवान गणेश की पूजा
गणेश जी को पुष्प, धूप, दीप, कपूर, रोली, मौली लाल, चंदन, मोदक आदि का चढ़ाएं। गणेश जी को सूखा सिंदूर का तिलक लगाएं।गणेश जी की आरती करें।

इन मंत्रों से करते हैं गणेश भगवान की पूजा

1.ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात.
2. ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश.
ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति. करो दूर क्लेश..
3. ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा.
4. दुर्वा अर्पित करते हुए मंत्र बोलें ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’
5. एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्.

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 : हनुमान जयंती पर करें सुंदरकांड का पाठ, आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत होता है
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...