वाराणसी। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बाद उसके सबसे खास गुर्गो मेराज के घर पर प्रशान का बुलडोजर चला है। मेराज ने अवैध तरीके से मकान बनवाया था। कुछ दिन पूर्व मुख्तार के के होटल पर प्रशासन का बुलडोजर चला था। मेराज के मकान को वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने ढहाया है।
इस कार्रवाई में अशोक नगर स्थित मेराज के घर को गिराया जा रहा है। कार्यायल खुलने के समय के साथ ही वीडीए पूरे दल बल के साथ वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अशोक नगर कालोनी में स्थित मेराज के घर पहुंच गई। इसके बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उसके अवैध मकान को ढहाने काम शुरू हो गया।
वीडीए अधिकारी परमानंद यादव ने बताया कि मेराज का ये घर अवैध रूप से खड़ा किया गया है। ये घर पार्क की जमीन पर बनाया गया। आलीशान मकान की एक-एक ईंट बिना नक्शा पास कराए हुए रखी गई। एक महीने पहले ही जिला प्रशासन ने इसे तोड़ने की इजाजत मांगी थी, इजाजत मिलने के बाद आज इसे ध्वस्त किया जा रहा है।