1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी आदित्यनाथ के शपथ से पहले काम पर लौटा बुलडोजर, माफिया बदन सिंह बद्दो का ठिकाना जमींदोज

योगी आदित्यनाथ के शपथ से पहले काम पर लौटा बुलडोजर, माफिया बदन सिंह बद्दो का ठिकाना जमींदोज

भारतीय जनता पार्टी  (Bharatiya Janata Party) के प्रचंड बहुमत से वापसी के बाद से माफियाओं पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। पहली कार्रवाई मेरठ (Meerut) में हुई, जहां पर पुलिस-प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) के मकान को जमीदोंज कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी  (Bharatiya Janata Party) के प्रचंड बहुमत से वापसी के बाद से माफियाओं पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। पहली कार्रवाई मेरठ (Meerut) में हुई, जहां पर पुलिस-प्रशासन ने दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में कुख्यात अपराधी बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) के मकान को जमीदोंज कर दिया गया है।

पढ़ें :- आज भी 3 में से सिर्फ 1 महिला के हाथ में रोज़गार क्यों है? राहुल गांधी ने महिलाओं के लिए किए ये वादे

पुलिस-प्रशासन का कहना है कि बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo) ने ये जमीन अवैध तरीके से कब्जा की थी। 500 मीटर में बनी फैक्टरी में दो स्थायी निर्माण सहित अस्थाई निर्माण बनाया गया था। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद इस जमीन को मुक्त कराया है।

पुलिस कस्टडी से फरार ढाई लाख के इनामी माफिया बदन सिंह बद्दो (Badan Singh Baddo)  की करोड़ों रुपए की कोठी का भी ध्वस्तीकरण किया था। उसकी कोठी भी इसी इलाके में मौजूद थी। बताया जा रहा है कि पार्क की जमीन पर बनी फैक्ट्री रेणुगुप्ता के नाम पर है। ये जमीन बदन सिंह बद्दो की शह पर कब्जा किया गया था।

इसके साथ ही यहां पर फैक्ट्री बनाई गई थी। कानूनी प्रक्रिया के बाद अब इसे ढहाने का काम चल रहा है। बदन सिंह बद्दो कई मामलों में वांछित है। कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए वह फिलहाल फरार है।

पढ़ें :- मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों से पोस्टमार्टम कराने की बांदा डीएम को दी अर्जी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...