1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Burkina Faso : बुर्किना फासो में सेना का तख्तापलट,राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को हटाया

Burkina Faso : बुर्किना फासो में सेना का तख्तापलट,राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को हटाया

श्चिम अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में पल पल बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में वहां की सेना ने तख्तापलट कर दिया है। सेना ने राष्ट्रपति रोच काबोरे को सत्ता से हटा दिया। इस राजनीतिक घटनाक्रम की बाकायदा टीवी पर लाइव किया गया। तख्तापलट की घोषणा राज्य टेलीविजन पर कैप्टन सिदसोर कादर आद्रा ओगो ने की थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Burkina Faso:पश्चिम अफ्रीका के देश बुर्किना फासो में पल पल बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम में वहां की सेना ने तख्तापलट कर दिया है। सेना ने राष्ट्रपति रोच काबोरे को सत्ता से हटा दिया। इस राजनीतिक घटनाक्रम की बाकायदा टीवी पर लाइव किया गया। तख्तापलट की घोषणा राज्य टेलीविजन पर कैप्टन सिदसोर कादर आद्रा ओगो ने की थी। उन्होंने कहा था कि सेना ने देश में “सुरक्षा की स्थिति में जारी गिरावट” और आबादी को एकजुट करने के लिए “सरकार की अक्षमता” के जवाब में सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

पढ़ें :- आयरलैंड में भारत के राजदूत ने पीएम मोदी पर ऐसा क्या कहा? कांग्रेस ने तुरंत बर्खास्त करने की मांग

सेना ने राष्ट्रपति  राष्ट्रपति रोच मार्क क्रिश्चियन काबोरे को बंधक बना लिया है। सेना ने संसद को भी भंग कर दिया। बुर्किना फासो के सैन्य अधिकारियों ने बीते सोमवार टेलीविजन पर कहा कि  देश की सभी सीमाएं बंद कर दी गई हैं, लेकिन हम यहां कि जनता को भरोसा दिलाते हैं कि सही समय आने पर देश में एक बार फिर संवैधानिक व्यवस्था में वापसी की जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...